ज्ञान

ज्ञान शक्ति है

“ज्ञान शक्ति है”, एक प्रसिद्ध कहावत है, जिसका अर्थ है कि, ज्ञान बहुत शक्तिशाली है और संसार की सभी शक्तियों को जीतने की क्षमता रखता है। यदि व्यक्ति को एक बार केवल ज्ञान की शक्ति प्राप्त हो जाए, तो उसे किसी अन्य शक्ति से डरने की आवश्यकता नहीं है। हमें परिस्थितियों का समाधान करने के लिए आसान और प्रभावी तरीकों को बताने के द्वारा ज्ञान जीवन के प्रत्येक पहलु में महान भूमिका निभाता है। ज्ञान बहुत शक्तिशाली  है, जो जीवन में सरलता से नाम, शोहरत, सफलता, शक्ति और पद प्राप्त करने में मदद करता है। हम यह कह सकते हैं कि, धन और शारीरिक शक्ति दोनों में से कोई भी ज्ञान के बराबर शक्तिशाली नहीं है। धन और शारीरिक शक्ति न तो ज्ञान को खरीद सकते हैं और न ही चुरा सकते हैं। यह तो केवल निरंतर अभ्यास, लगन और धैर्य के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। ज्ञान हमें हमारी योजनाओं को सही से कार्य रुप में करने  में मदद करता है और सही व गलत के साथ ही अच्छे और बुरे में अन्तर करने में सक्षम बनाता है। यह हमारी कमज़ोरी और दोषों पर विजय पाने में मदद करने के साथ ही साहस और आत्मविश्वास के साथ खतरों और कठिनाईयों का सामना करने में सक्षम बनाता है। 


 

Comments

Popular Posts