विज्ञान


मानव और विज्ञान 

आधुनिक युग विज्ञान का युग है। मनुष्य प्राचीन काल से नए-नए अविष्कार करके विकास के पथ पर अग्रसर होता जा रहा है। हम आज जिस युग में जी रहें हैं, वह विज्ञान का युग है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान की उपलब्धियों को देखा जा सकता है। विज्ञान के विभिन्न आविष्काओं ने मानव जीवन अत्यंत सुख सुविधामय बना दिया है। जीवन का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहाँ विज्ञान न पहुँचा हो - भोजन, कपड़े, मकान यहाँ तक कि आसमान तक में  विज्ञान का बोलबाला है।  विज्ञान ने कंप्यूटर तथा इंटेरेंट और मोबाइल फ़ोन बनाकर तो मनुष्य की काया पलट ही कर दी है। अब मानव जीवन अत्यंत सुविधा जनक बन गया है। चिकित्सा जगत में मनुष्य ने विज्ञान की सहायता से भयंकर रोगों पर काबू पा लिया है। विज्ञान ने अंधों को आँखें दी हैं तो बहरों को कान। सूचना तकनीक के नए-नए अविष्कार मनुष्य के लिए वरदान सिद्ध हो रहे हैं। विज्ञान ने मनुष्य की सोच में भी भारी परिवर्तन ला दिया है। अब मानव अंधविश्वासों से ऊपर उठ रहा है। इस सबके बावजूद, विज्ञान ने संहारक अस्त्र-शास्त्र बनाकर मानव जाती के असतित्व पर प्रशन चिह्न लगा दिया है। हमें विज्ञान का विकास के लिए सदुपयोग ही करना चाहिए।    






Comments

Popular Posts