एकता

विविधता में एकता 

विविधता में एकता” का अर्थ है विभिन असमानताओं के बावजूद भी अखंडता का अस्तित्व।भारत की एक धरती पर अर्थात एक छत के नीचे प्यार के साथ अलग-अलग धर्म, जाति, भाषा, संस्कृति, जीवन-शैली, परिधान पहनने का तरीका, भगवान में भरोसा, पूजा-पाठ के तौर-तरीके आदि के लोग एक-साथ रहते हैं। भारत में रहने वाले लोग एक माँ के बच्चे हैं जिन्हें हम भारत माँ कह कर बुलाते हैं। भारत विश्व का एक प्रसिद्ध और बड़ा देश है जहाँ विभिन धर्म जैसे हिन्दू, मुस्लिम, बौद्ध, सिक्ख, जैन, ईसाई और पारसी आदि के एक साथ रहते हैं लेकिन सभी धर्म एक सिद्धांत पर भरोसा करते हैं। यहाँ के लोग स्वभाव से भगवान से डरने वाले होते हैं और स्वर्ग-नरक में भरोसा रखते हैं। बिना किसी धर्म के लोगों को हानि पहुँचाए बेहद शांतिपूर्ण तरीके से लोग अपने त्योंहारों होली, दिवाली, ईद, क्रिसमस, गुड फ्राईडे, महावीर जयंती, बुद्ध जयंती आदि को मनाते हैं। भारत में “विविधता में एकता” दिखाती है कि हम सभी एक भगवान के द्वारा पैदा, परवरिश और पोषित किये गये हैं। भारत में अधिकतर लोग हिन्दू धर्म के है जो अपनी धरती पर सभी दूसरी अच्छी संस्कृतियों को अपनाने और स्वागत करने की क्षमता रखती है। भारतीय लोगों की इस तरह की विशेषताएँ यहाँ पर “विविधता में एकता” को प्रसिद्ध करती है।






Comments

Popular Posts